मारकण्डेय धाम में श्रद्धालु का खोया आई फोन पुलिस ने कराया सकुशल वापसी

मारकण्डेय धाम में श्रद्धालु का खोया आई फोन पुलिस ने कराया सकुशल वापसी

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्रसिद्ध मारकण्डेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे एक श्रद्धालु का महंगा मोबाइल फोन मंदिर परिसर में कहीं गिरकर खो गया। सूचना मिलने पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से फोन को खोज निकाला और श्रद्धालु को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के चौक थाना क्षेत्र निवासी परितोष रुंगटा पुत्र स्वर्गीय कैलाश नाथ रुंगटा सोमवार को दर्शन-पूजन हेतु मारकण्डेय महादेव मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनका iPhone 15 Pro मंदिर परिसर में कहीं गिर गया, जिसे काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं खोज सके।

घटना की सूचना पर परितोष ने तत्काल कैथी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल यादव को जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने मंदिर प्रशासन के सहयोग से परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली। कुछ ही देर में मोबाइल की लोकेशन का पता लगाते हुए पुलिस टीम ने मोबाइल बरामद कर पीड़ित श्रद्धालु को सुपुर्द कर दिया।

फोन वापस मिलने पर परितोष रुंगटा ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सहायता में पुलिस की तत्परता सराहनीय है। पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता ने लोगों का विश्वास और भी मजबूत किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा