सावन की फुहारों संग खिला लोक-संस्कृति का रंग

महिला भूमिहार समाज ने मनाया “आया सावन झूम के” उत्सव

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। सावन माह की रिमझिम फुहारों के बीच लोक-संस्कृति की सरस धारा में सराबोर महिला भूमिहार समाज का सांस्कृतिक आयोजन “आया सावन झूम के” सोमवार को होटल अमाया में उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन और श्रीगणेश वंदना से हुई। इसके उपरांत महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सावन के उल्लास को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में डॉ. इंदू सिंह, डॉ. सरोज पांडे, माधुरी राय, डॉ. आकांक्षा राय, डॉ. रिया राय, नीलम सिंह और डॉ. सुषमा राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय ने कहा, “यह आयोजन नारी शक्ति के आत्मबल, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का प्रयास है।”

इस अवसर पर महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए यह संकल्प लिया कि वे एक वृक्ष अपनी मां के नाम पर लगाएंगी और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।

महिलाएं हरे परिधान, मेंहदी लगे हाथों और चूड़ियों की खनक के साथ सजी-धजीं नजर आईं। ढोलक की थाप पर गूंजते लोकगीत और नृत्य ने आयोजन को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में गीत, संगीत, नृत्य, लघु नाटिका और पारंपरिक खेलों का सभी ने आनंद लिया।

आयोजन को सफल बनाने में सरोज सिंह, किरण राय, रितु सिंह, मनीषा राय और रश्मि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुख्य प्रतिभागियों में पूनम सिंह, डॉ. मंजुला चौधरी, किरण सिंह, बंदना सिंह, सोनी राय, प्रतिमा राय, डॉ. विजयता, चंद्रकला राय, सरिता राय, बबीता राय, प्राची राय, नीलिमा राय, सुमन सिंह, सीमा राय, छाया, कुसुम सिंह, अमिता, उमा, अनिता, आशा, सविता, खुशबू और वैदही जी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं की सहभागिता रही।
अंत में संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा