धरसौना में लगा प्रशासनिक कैंप, जन समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण

एसीपी सारनाथ और थाना प्रभारी ने बढ़ाया जन संवाद, हेल्पलाइन उपयोग पर दिया जोर

चोलापुर (वाराणसी)। क्षेत्र के धरसौना स्थित रविदास पार्क प्रांगण में रविवार को एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह एवं थाना चोलापुर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद की संयुक्त पहल पर एक प्रशासनिक जनसुनवाई कैंप का आयोजन किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्रशासन ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल निस्तारण की प्रक्रिया आरंभ की।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों का समाधान थाना दिवस पर संबंधित राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में कराया जाएगा।

कैंप के दौरान एसीपी विजय प्रताप सिंह ने नागरिकों को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि छोटे से छोटे मामलों में भी नागरिक बेझिझक पुलिस से संपर्क करें, प्रशासन सदैव उनके साथ है।

इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस जनता के सहयोग से ही बेहतर सेवा दे सकती है। जन संवाद के इस अवसर पर उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

यह कैंप प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में देखा गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा