पिपरी गांव में बाढ़ के बाद बढ़ीं मुश्किलें, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की टीम ने लिया जायजा

जलजनित रोगों की आशंका, स्वास्थ्य शिविर व राहत वितरण की तैयारी में जुटी युवा परिवार सेवा समिति

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के पिपरी गांव एवं आसपास के बाढ़ग्रस्त इलाकों में जलस्तर तो घटने लगा है, लेकिन इसके साथ ही नई चुनौतियों ने दस्तक दे दी है। गांवों में कीचड़, गंदगी और दूषित जल आपूर्ति के चलते लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

ऐसे में सोमवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से संबद्ध युवा परिवार सेवा समिति (YPSS) की टीम ने प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। समिति ने हालात की समीक्षा कर जल्द राहत और स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने का आश्वासन दिया है।

वाराणसी ज़ोन के समन्वयक स्वामी श्री हरि प्रकाशानंद जी के मार्गदर्शन में संचालित इस सेवा अभियान की अगुवाई कर रहे सृजन चतुर्वेदी ने बताया कि बीते वर्षों की तरह इस बार भी यदि हालात बिगड़ते हैं, तो संस्थान द्वारा राहत सामग्री का वितरण तथा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि जलस्तर घटता रहा, तो ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा देने के लिए दवाएं व परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

 

निरीक्षण अभियान के दौरान मठिया, पिपरी, धौरहरा, बर्थरा सहित कई गांवों का दौरा किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़कें कीचड़ से भर गई हैं, और लोग त्वचा संक्रमण व जलजनित बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं।

 

निरीक्षण दल में संतोष कनौजिया, शुभम यादव, दुष्यंत तिवारी, सुमित राय सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे। YPSS टीम ने शीघ्र ही स्थानीय प्रशासन के सहयोग से राहत कार्य शुरू करने की बात कही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस