कैथी में BSP की समीक्षा बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

सेक्टर 338 पर बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश

 

चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अजगरा विधानसभा क्षेत्र के कैथी गांव स्थित सेक्टर संख्या 338 पर सोमवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की रणनीतियों से अवगत कराना था।

 

बैठक की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मंडल कोऑर्डिनेटर रामचंद्र गौतम मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। बूथ को मजबूत बनाकर ही चुनावी सफलता संभव है।”

 

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रवि कुमार एडवोकेट, वर्तमान जिला अध्यक्ष अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष यश जावेद, विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र शास्त्री, विधानसभा अध्यक्ष जय सुमन आशीष, विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीताराम त्यागी, दया शंकर भारती सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक संरचना, तथा बूथ सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे क्षेत्रीय जनता से सीधे जुड़कर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी