श्रावण मास में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर मार्कंडेय महादेव मंदिर में हुई बैठक

बिजली विभाग और गोस्वामी समिति ने लिया समन्वय से कार्य करने का निर्णय

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। श्रावण मास के दौरान मार्कंडेय महादेव धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को 24 घंटे सुचारू और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पावर हाउस उगापुर के बिजली विभाग के अधिकारी और गोस्वामी समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक की अध्यक्षता गोस्वामी समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने की। इस अवसर पर बिजली विभाग की ओर से जेई आदित्य पांडेय, एसडीओ अजीत कुमार, इंस्पेक्टर गोपाल यादव एवं इंतयार जी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चौबीसों घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का आश्वासन दिया।

 

बैठक में समिति के मंत्री संतोष कुमार गिरी, उपाध्यक्ष चंद्रभान गिरी, अनिल गिरी, प्रेमनाथ गिरी, मुन्ना गिरी सहित समस्त गिरी समाज के सदस्य शामिल रहे।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में बिजली विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति और विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम