जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

नवंबर तक जनपद को टीबी मुक्त बनाने पर विशेष जोर, संस्थागत प्रसव बढ़ाने का निर्देश

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए डीएम ने लापरवाह अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी एमओआईसी का प्रदर्शन लगातार दो माह तक खराब पाया गया, तो उसे तत्काल पद से हटाया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कार्यक्रम की कंपोजिट रिपोर्ट अगले बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही आशा, एएनएम व एमओआईसी के बीच नियमित बैठक कर कार्यों की गहन समीक्षा करने को कहा। यूनिसेफ व यूएनडीपी की तर्ज पर सभी एमओआईसी को ब्लॉक स्तर पर स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन करने का निर्देश दिया गया।

 

डीएम ने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नवंबर 2025 तक जनपद को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को गति दी जाए। ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के माध्यम से टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित कराने की पहल तेज की जाए।

 

बैठक में सुरियावां के एमओआईसी डॉ. अभिषेक नाग के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने उनका वेतन रोकने व स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर जनपद में निवास करें, निरीक्षण में अनुपस्थिति पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

एसीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 11 अगस्त को मनाया जाएगा, जबकि 14 अगस्त को मॉप-अप दिवस निर्धारित है। इस दौरान जनपद के 1 से 19 वर्ष के करीब 8.98 लाख बच्चों व किशोरों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब सुविधाओं, ड्यूटी रूम की सफाई और एंटी स्नेक वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पीएचसी व सीएचसी पर दवाएं, बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित न हो।

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु डीएम ने सभी एमओआईसी को आशा व एएनएम को प्रेरित करने का निर्देश दिया। साथ ही राष्ट्रीय दृष्टिहीनता अभियान के तहत शिविर लगाकर जांच कराने के भी निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को आभा आईडी जनरेट कराने और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को नियमित उपस्थिति के साथ काम में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, तीनों जिला अस्पतालों के सीएमएस, समस्त एसीएमओ, डीपीआरओ संजय मिश्र, बीएसए विकास चौधरी, यूनिसेफ व यूएनडीपी प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी और युवा

    मेरा युवा भारत, भदोही एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोहीं । उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवईया, असनाव…

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल