नेत्र परीक्षण शिविर में 68 लोगों की जांच, 18 मोतियाबिंद मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

नेत्र परीक्षण शिविर में 68 लोगों की जांच, 18 मोतियाबिंद मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। भंदहां कला स्थित आशा ट्रस्ट केंद्र पर बुधवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और वाराणसी के प्रतिष्ठित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 68 लोगों ने आंखों की जांच कराई।

परीक्षण के दौरान 18 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण और चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित मरीजों को बृहस्पतिवार को अस्पताल में आवश्यक जांच के बाद ऑपरेशन के लिए भर्ती किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल की बस से पुनः आशा केंद्र पहुंचाया जाएगा।

आर. जे. शंकरा अस्पताल की ओर से शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अलका यादव, नेत्र सहायक नीलू पाल एवं ओमनी, सामुदायिक आउटरीच एडमिन संदीप सिंह के नेतृत्व में टीम मौजूद रही।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से ऐसे नेत्र परीक्षण शिविर हर माह के चौथे बुधवार को आयोजित किए जाएंगे। आगामी शिविर 20 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

शिविर के सफल संचालन में प्रदीप सिंह, दीन दयाल सिंह, अरुण पाण्डेय, सौरभ चंद्र, रमेश प्रसाद और बृजेश कुमार सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम