सड़क पर आ चुकी मजार को हटाने की मांग, मीरापुर बसही में प्रदर्शन

हनुमान चालीसा पाठ से रोका, पुलिस तैनात, 10 दिन में कार्रवाई की चेतावनी

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बसही में सड़क के बीच स्थित मजार को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद सैयद बाबा की मजार सड़क के मध्य में आ गई है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मजार स्थल पर हनुमान चालीसा पाठ करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने सख्ती से उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी तुलसी विहार चौराहे पर सड़क पर बैठ गए और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व तुलसी विहार कॉलोनी निवासी व बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह ने किया। उनके साथ अधिवक्ता कौशलेंद्र सिंह, सुधीर पाल, पंकज सिंह व पवन सिंह राजपूत ने मिलकर तहसीलदार सदर संत विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर मजार नहीं हटाई गई तो आंदोलन और उग्र होगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। मौके पर पीएसी के साथ कैंट, लालपुर-पांडेयपुर और शिवपुर थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसीपी कैंट नितिन तनेजा व शिवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा