पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, कीमती सामान ले उड़े चोर

पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, कीमती सामान ले उड़े चोर

चोलापुर (वाराणसी), चोलापुर थाना क्षेत्र के भटपुरवां कला गांव स्थित पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र को चोरों ने बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात निशाना बना लिया। अज्ञात चोर ताला और खिड़की काटकर भीतर दाखिल हुए और बैटरी, इनवर्टर, प्रिंटर, टीवी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

चोरी की जानकारी गुरुवार सुबह होने पर ग्राम प्रधान सरोज देवी ने तत्काल इसकी सूचना चोलापुर थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

गांव के लोगों में चोरी की इस घटना को लेकर रोष है और उन्होंने जल्द खुलासे की मांग की है। वहीं, पुलिस ने जल्द मामले का पर्दाफाश कर दोषियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती