एक देश, एक बोर्ड, एक पाठ्यक्रम की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, केसरिया भारत ने पिंडरा तहसील में किया हनुमान चालीसा पाठ और प्रदर्शन

शिक्षा में समानता व महंगाई के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने उठाई आवाज

 

वाराणसी (पिंडरा)। देशभर में शिक्षा में समानता लाने और महंगी शिक्षा के खिलाफ ‘एक देश, एक बोर्ड, एक फीस, एक पाठ्यक्रम’ की मांग को लेकर सोमवार को पिंडरा तहसील में धरोहर संरक्षण सेवा संगठन और केसरिया भारत के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा के 108 पाठ के साथ की गई, जिसके माध्यम से जनजागरण का संदेश दिया गया। इसके बाद धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णानंद पाण्डेय के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी पिंडरा को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा के निजीकरण और बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने तथा देशभर में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

 

कार्यक्रम के संयोजक और केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह ने कहा कि शिक्षा में असमानता के कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है, जिससे सामाजिक असंतुलन और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

 

संगठन के प्रदेश संयोजक गौरव मिश्र ने कहा कि आज की शिक्षा पद्धति बच्चों को संस्कारों से दूर कर रही है, जिसके दुष्परिणाम वृद्धाश्रमों की बढ़ती संख्या के रूप में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

 

प्रदर्शन में शामिल आनंद मिश्र, भानु प्रताप पाण्डेय, चंद्रदेव पटेल, प्रियम्बदा मिश्रा, शैलेंद्र पाण्डेय और निराला मिश्र सहित अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए अभियान को अपना समर्थन दिया।

 

केसरिया भारत के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्र ने कहा कि “एक देश, एक बोर्ड, एक पाठ्यक्रम” की मांग अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। यदि सरकार इस पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को जिला स्तर से आगे बढ़ाकर राज्य और केंद्र स्तर तक ले जाया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    पुराने भवनों पर चला पोकलैंड, गुरुवार से 16 नए मकान होंगे जमींदोज SHREE 7NEWS, वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को लेकर ध्वस्तीकरण अभियान लगातार तेज होता…

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    पीड़िता की मां ने चौबेपुर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में एक विवाहिता को लगातार परेशान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    विवाहिता को फोन कर परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    जनरल स्टोर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत

    पिंडरा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की मौत