गांव-गांव, गली-गली वृक्षारोपण की लहर, स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ भविष्य की ओर अथर्वन फाउंडेशन का संकल्प

गांव-गांव, गली-गली वृक्षारोपण की लहर, स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ भविष्य की ओर अथर्वन फाउंडेशन का संकल्प

प्रयागराज।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज जनपद में अथर्वन फाउंडेशन द्वारा गंगा किनारे ककरा दुबावल स्थित महर्षि दुर्वासा आश्रम एवं महर्षि दुर्वासा इंटर कॉलेज परिसर में सैकड़ों औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

इस वर्ष मानसून में 5100 पौधारोपण के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक अहम कदम बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम स्थित शिवालय में वैदिक पूजन-अर्चन के साथ की गई।

गुलमोहर, नीम, पीपल, अशोक समेत औषधीय पौधों का रोपण
पौधारोपण कार्यक्रम में आम, जामुन, मधुनाशिनी, अल्तमस, गुलमोहर, नीम, पीपल, अशोक आदि औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अथर्वन फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, सचिव डॉ. कंचन मिश्रा एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक गिरीश पांडे (प्रबंधक, आशुतोष मेमोरियल स्कूल) के निर्देशन में अधिवक्ता सिद्धार्थ मिश्रा व कृष्ण प्रकाश मिश्रा की सक्रिय भागीदारी रही।

पर्यावरण जागरूकता के साथ “नमामि गंगे” का संदेश
इस अवसर पर नमामि गंगे अभियान के संयोजक राजेश शर्मा, अधिवक्ता अंकित पाठक, हेमंत कुमार, अर्चना वर्धन, मधु गुप्ता, नंदन गुप्ता, शिवकुमार, रचित कुमार समेत कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं को फल, बनियान, कपड़े के थैले व टोपी वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

प्लास्टिक का बहिष्कार, प्राकृतिक थैलों का प्रयोग
फाउंडेशन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का आह्वान करते हुए प्राकृतिक वस्त्रों से बने थैलों को अपनाने की अपील की गई। लोगों को बताया गया कि यह पहल न केवल धरती को सुरक्षित करेगी, बल्कि नदियों व गौवंश की रक्षा में भी सहायक सिद्ध होगी।

हर पौधा बने वृक्ष: यही है अथर्वन फाउंडेशन का संकल्प
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर लगाए गए पौधे को वृक्ष बनते देखने की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाई जाएगी। आने वाले वर्षों में जनभागीदारी को बढ़ाते हुए पर्यावरणीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु आशीर्वाद

    स्वामी योगानंद आश्रम में शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गुरु गद्दी पूजन, डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम