पीजी कॉलेज में यूजी, पीजी एवं कृषि परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों की बैठक संपन्न

पीजी कॉलेज में यूजी, पीजी एवं कृषि परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों की बैठक संपन्न

रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय

गाजीपुर |स्थानीय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गाजीपुर में आगामी 1 अगस्त से शुरू होने जा रही स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) तथा कृषि वर्ग की परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु गुरुवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने की।

 

बैठक में समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। प्राचार्य डॉ. पाण्डेय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन नए सत्र 2025-26 के सफल संचालन के लिए पूर्णतः तैयार है। परीक्षाओं एवं कक्षाओं के संचालन हेतु समय-सारिणी, शिक्षण सामग्री, कक्षाएं व अन्य संसाधनों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

 

बैठक में शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे पाठ्यक्रम समय से पूर्ण करें, छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करें। कर्मचारियों को परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

प्राचार्य ने सभी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य छात्रों को हर संभव सुविधा व उपयुक्त शिक्षण वातावरण प्रदान करना है।”

 

उल्लेखनीय है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध इस कॉलेज में 1 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर कृषि सम सेमेस्टर परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

 

कॉलेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि वे छात्रों के हित में हर संभव प्रयास करेंगे और नए सत्र को सफल एवं अनुशासित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा