स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में छात्र शिकायत निवारण समिति गठित

शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान को लेकर प्राचार्य की पहल

 

रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निवारण के उद्देश्य से छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है। यह समिति महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक वातावरण को अधिक सहयोगात्मक और सुगम बनाने के लिए बनाई गई है।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की अध्यक्षता हिंदी विभाग के प्रो. (डॉ.) विनय कुमार दुबे करेंगे। समिति में उद्यान विज्ञान विभाग के प्रो. (डॉ.) धर्मराज सिंह, सैन्य विज्ञान के डॉ. अखिलेश सिंह, जन्तु विज्ञान के डॉ. आई.आर. पाठक, राजनीति शास्त्र के डॉ. आलोक रंजन श्रीवास्तव, जीपीबी विभाग के श्री मनोज कुमार मिश्र और भूगोल विभाग के डॉ. अतुल कुमार सिंह को सदस्य नामित किया गया है।

 

प्रो. पाण्डेय ने कहा कि यह समिति छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष सुनवाई कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी। इससे संस्थान में अनुशासन और पारदर्शिता को बल मिलेगा और एक सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार होगा।

 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिति की सक्रियता से छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान सहज रूप से हो सकेगा और महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में और वृद्धि होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा