राजवारी हवाई पट्टी पर आरएएफ बटालियन कैंप के लिए अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

प्रशासनिक तैयारी पूरी, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। पूर्वांचल के सुरक्षा तंत्र को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF-91) की नई बटालियन के कैंप की स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे कैथी स्थित राजवारी हवाई पट्टी पर प्रस्तावित स्थल का अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण दल में एसडीएम सदर अमित सिंह, सारनाथ के एसीपी विजय प्रताप सिंह, भंदहां कला गांव के लेखपाल बलराम यादव, राजवारी ग्राम प्रधान अखिलेश यादव तथा भंदहां कला के ग्राम प्रधान कैलाश यादव समेत कई प्रमुख प्रशासनिक और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान लेखपाल द्वारा प्रस्तावित स्थल से संबंधित नक्शा, विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अधिकारियों को प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेते हुए बटालियन कैंप की स्थापना के लिए स्थल को उपयुक्त माना।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, RAF-91 कैंप के निर्माण के लिए प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और शीघ्र ही सुरक्षा मानकों एवं प्रशासनिक समन्वय के अनुसार निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि कैंप की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ