मारकण्डेय महादेव दर्शन को आ रहे युवक पर रॉड से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पुरानी रंजिश में गांव के तीन लोगों पर लगाया गया हमला करने का आरोप

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी टोल प्लाजा के समीप रविवार रात एक श्रद्धालु पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब वह मारकण्डेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहा था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश सिंह (22 वर्ष), पुत्र सुशील सिंह, निवासी मारिकपुर, चन्दवक (जौनपुर) रविवार रात 10:45 बजे के करीब दर्शन हेतु पैदल ही कैथी की ओर बढ़ रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए गांव के ही तीन युवकों—कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह और राजेश सिंह ने पुरानी जमीनी रंजिश के चलते उन पर लाठी, रॉड और डंडों से हमला बोल दिया।

इस हमले में दुर्गेश सिंह के सिर, नाक और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मंगलवार देर शाम पीड़ित के परिजनों ने चौबेपुर थाने में घटना की लिखित तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। वहीं, परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा