पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को मिला ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को मिला ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’

वाराणसी। चंद्रशेखर फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बृजेश सिंह को ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंह द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में चंद्रशेखर फाउंडेशन और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने संस्था के पर्यावरणीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा पौधारोपण और जागरूकता अभियान प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन की गंभीर समस्या से जूझ रही है। ऐसे में जनसहभागिता से पर्यावरण संरक्षण को एक जनांदोलन का रूप देने की आवश्यकता है।

श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। वेद और शास्त्रों में भी पेड़ों की पूजा और उनकी महत्ता का उल्लेख मिलता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण आवश्यक है।

समारोह में मुख्य रूप से फाउंडेशन के पदाधिकारी मणिशंकर राय, सूरज राय, राजकुमार यादव, अंकित सोनकर, अरुण पांडेय सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बृजेश सिंह को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा