परमहंस हॉस्पिटल की ओर से आयुष्मान भारत कैम्प का आयोजन

गरथोली में कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। परमहंस हॉस्पिटल, वाराणसी की ओर से शुक्रवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरथोली गांव में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य कार्ड पंजीकरण कैम्प का आयोजन किया गया।

इस कैम्प का नेतृत्व परमहंस हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वीर बहादुर सिंह ने किया, जिनके निर्देशन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने योजना के तहत पंजीकरण कराकर सरकारी स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुष्मान कार्ड प्राप्त किए।

इस अवसर पर लोगों में भारी उत्साह देखा गया और कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़कर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना था।

कैम्प के संचालन में हॉस्पिटल स्टाफ के संदीप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सोनू, पंकज कुमार, अमित, तथा अन्य सहयोगीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

डॉ. वीर बहादुर सिंह ने बताया कि “आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान है। हम प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाया जा सके।”

गांव के लोगों ने परमहंस हॉस्पिटल के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों की अपेक्षा जताई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा