रक्तदान से बची नौ साल की मासूम की जान, वैभव केशरी ने निभाई मानवता की मिसाल

रक्तदान से बची नौ साल की मासूम की जान, वैभव केशरी ने निभाई मानवता की मिसाल

फूलपुर (वाराणसी)। अभ्युदय सेवा समिति के सक्रिय सदस्य और बड़ा गांव निवासी वैभव केशरी ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए नौ वर्षीय मासूम बच्ची की जान बचाई। बच्ची को दुर्लभ रक्त समूह की आवश्यकता थी, जिसकी समय पर पूर्ति कर वैभव ने न सिर्फ एक परिवार को राहत दी, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन गए।

वैभव केशरी पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। हर वर्ष वे चार बार स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं और इसके माध्यम से अब तक कई ज़िंदगियों को बचा चुके हैं। इसके साथ ही वे रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का भी कार्य कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर लगेगा रक्तदान शिविर

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभ्युदय सेवा समिति द्वारा फूलपुर थाना परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुलिस प्रशासन के सहयोग से रक्तदान जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंदों की जान बचाना है।

समिति के पदाधिकारियों ने अपील की है कि युवा वर्ग रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज को जीवनदायिनी सेवा प्रदान करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा