स्वच्छता को लेकर सक्रिय हुआ नगर निगम, वाराणसी

महापौर से लेकर अधिकारी तक ने संभाली कमान, अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया सफाई अभियान

 

वाराणसी। नगर निगम, वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता महाअभियान के अंतर्गत गुरुवार को महापौर से लेकर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद फावड़ा थामा और शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई की। महापौर अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।

 

महापौर स्वयं ककरमत्ता वार्ड स्थित परशुरामपुर कॉलोनी पहुंचे और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सफाई की। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों का कूड़ा सड़कों पर न फेंकें, बल्कि नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में ही डालें।

 

अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने वाजिदपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, वहीं विनोद कुमार गुप्ता सूर्यकुंड क्षेत्र में सक्रिय दिखे। सिकरौल क्षेत्र में सड़कों और पार्कों की सफाई का निरीक्षण करते हुए अपर नगर आयुक्त सुभाष सिंह ने वहां सफाई भी कराई।

 

तुलसीपुर क्षेत्र में अपर नगर आयुक्त संगम लाल, शिवपुर में संयुक्त नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार आनंद, छित्तूपुर खास क्षेत्र में संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, प्रहलाद घाट क्षेत्र में सहायक नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण मिश्र और सुसुवाही वार्ड में सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने सफाई कार्यों में भाग लिया और निरीक्षण भी किया।

 

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि स्वच्छता के इस महाअभियान में नगर निगम पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नगर निगम की ओर से संचालित सफाई व्यवस्था में अपना योगदान दें और स्वच्छ वाराणसी के निर्माण में सहभागी बनें।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम