बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, राहत शिविरों की व्यवस्थाएं जांचीं

प्राथमिक विद्यालय सलारपुर पहुंचे डीएम, विस्थापित परिवारों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्राथमिक विद्यालय सलारपुर में संचालित राहत शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे विस्थापित परिवारों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी सबसे पहले बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के किनारे पहुंचे और जलस्तर की स्थिति का अवलोकन किया। नायब तहसीलदार ने उन्हें आसपास के प्रभावित क्षेत्रों व संभावित खतरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी यदि और बढ़ा, तो विद्या विहार इंटर कॉलेज में अतिरिक्त विस्थापित परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी।

 

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो लोग अपने मकान की ऊपरी मंजिलों पर रह रहे हैं, उन्हें भी खाने-पीने की सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाए। राहत शिविरों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के लिए उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देशित किया और कहा कि किसी भी पीड़ित को राहत या सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

 

उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सलारपुर में मौजूद रजिस्टर की जांच की और देखा कि कितने परिवार वहां रह रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों से सीधे संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन हर स्थिति में उनके साथ है। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की।

 

जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और चूना डालने की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों से नियमित संवाद बनाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए।

 

साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाढ़ के कारण बाधित न हो।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अमित कुमार, तहसीलदार, नगर निगम के अधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा