डिजिटल युग में गोपनीयता बनाए रखना बड़ी चुनौती : वेबिनार में शिक्षाविदों की राय

डिजिटल युग की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित हुई राष्ट्रीय वेबिनार संगोष्ठी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। डिजिटल तकनीक ने जहां जीवन को आसान बनाया है, वहीं इसके दुरुपयोग की आशंका भी तेजी से बढ़ी है। व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन स्टोर होने के कारण साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं, जो जरा-सी असावधानी का फायदा उठा लेते हैं। यह बातें बुधवार को आयोजित एक राष्ट्रीय वेबिनार में शिक्षाविदों ने कहीं।

प्रो. बीएन जुयाल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित वेबिनार ‘डिजिटल युग की चुनौतियां’ विषय पर केंद्रित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने की। उन्होंने स्वागत भाषण में डिजिटल युग की जटिलताओं और इसके जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया।

बीज वक्तव्य साहित्यकार व पत्रकार डॉ. अत्रि भारद्वाज ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों का अंधाधुंध उपयोग अगर विवेकहीन हो गया, तो यह समाज को कई स्तरों पर प्रभावित कर सकता है।

प्रो. श्रद्धानंद ने डिजिटल युग में डेटा गोपनीयता, साइबर सुरक्षा, सामाजिक अलगाव और प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी जैसे मुद्दों को गंभीर चुनौती बताया। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर गणेश सहाय ने हैकिंग व फिशिंग को विशेष रूप से उल्लेखनीय खतरा करार दिया।

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ. विदुषी आमेटा ने कहा कि डिजिटल जीवनशैली हमें प्राकृतिक परिवेश से दूर कर रही है, जो भविष्य में सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से चिंता का विषय बन सकती है। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा