चौबेपुर: जच्चा-बच्चा केंद्र को जोड़ने वाला रास्ता बदहाल, गर्भवती महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें

बरसात में कीचड़ और गड्ढों से भरा रास्ता बना जोखिम भरा, ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग

चौबेपुर (वाराणसी)। विकास खंड चोलापुर के ग्राम सभा चौबेपुर में स्थित जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। बरसात में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों से इस कदर भर जाता है कि उस पर पैदल चलना भी जोखिम से खाली नहीं है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है, जिन्हें इसी मार्ग से होकर अस्पताल जाना पड़ता है।

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि कई बार गर्भवती महिलाएं फिसलकर गिर चुकी हैं, जिससे मां और गर्भस्थ शिशु दोनों की जान खतरे में पड़ जाती है। रास्ते की न तो नियमित सफाई होती है और न ही वर्षों से इसकी मरम्मत कराई गई है, जिससे हर साल बारिश में स्थिति और भी खराब होती जा रही है।

ग्राम की रेखा चौबे, प्रति यादव और रीता देवी बताती हैं कि “बरसात में किसी तरह अस्पताल तो पहुंच जाते हैं, लेकिन रास्ते में हर कदम फिसलने का डर बना रहता है।”

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और विकास खंड चोलापुर के अधिकारियों से अपील की है कि इस रास्ते की जल्द से जल्द सफाई कर उसे पक्की सड़क में बदला जाए, जिससे अस्पताल आने-जाने वाली महिलाओं को राहत मिल सके और जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा