डॉ. विजय यादव और डॉ. वंदना यादव को वियतनाम में मिला ‘बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2025’

चिकित्सा शिक्षा और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुआ सम्मान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के कैथी स्थित डॉ. विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के संस्थापक डॉ. विजय यादव और डॉ. वंदना यादव को चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2025 समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

इस भव्य समारोह का आयोजन अमर उजाला समूह द्वारा किया गया, जिसमें भारत और वियतनाम सरकार के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। देशभर से चयनित 51 विशिष्ट व्यक्तियों में डॉ. विजय यादव और डॉ. वंदना यादव का चयन उनके चिकित्सा कार्यों, शिक्षा जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियों और सामाजिक सेवाओं के आधार पर किया गया।

यह सम्मान न सिर्फ वाराणसी और गाजीपुर, बल्कि पूरे पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय बना है। चयन समिति ने बताया कि दोनों चिकित्सकों का समर्पण एवं जनसेवा की भावना प्रेरणादायक है, और उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह अनुकरणीय है।

अवार्ड समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही डॉ. विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ डॉ. विजय यादव और डॉ. वंदना यादव को बधाई दी और संस्था की सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा