चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग: 9 साल से अधूरी सड़क पर रोपी गई धान, ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज़ में जताया विरोध

चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग: 9 साल से अधूरी सड़क पर रोपी गई धान, ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज़ में जताया विरोध

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी): बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग से चौबेपुर बाजार तक की महज 100 मीटर की सड़क बीते 9 वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी है। गड्ढों से भरी यह सड़क अब किसी खेत जैसी दिखने लगी है। बारिश के बाद गड्ढों में भरे पानी में स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने धान की रोपाई कर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यह सड़क सरकारी लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से आमजन त्रस्त हैं। अब तक 20 से ज्यादा सड़क हादसों में कई लोग घायल हो चुके हैं।

स्थानीय व्यापारी सोनू सेठ ने तंज कसते हुए कहा, “जब सड़क किसी काम की नहीं रही तो सोचा खेत ही बना दिया जाए, कम से कम धान तो उगेगा।”

सड़क निर्माण को लेकर PWD विभाग के जेई पी.एन. सिंह ने बताया कि कार्य कोर्ट में एक वाद के चलते रुका है। लेकिन ग्रामीणों ने पलटकर सवाल पूछा कि, “जब हाईकोर्ट स्टे वाले मार्गों पर भी काम हो सकता है, तो यहां क्यों नहीं?”

लोगों की मांग है कि विभाग और विवादकर्ता के बीच तत्काल समाधान कराकर कम से कम गड्ढों की मरम्मत तो शुरू कराई जाए, जिससे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

“यह सड़क नहीं, सरकार की उदासीनता का आईना है” – ग्रामीणों का आक्रोश

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से – सोनू सेठ, अमित, गोविंद, अनिल, पप्पू, भीम, मोनू, अनिल मौर्या, रौनक, छोटेलाल, राजबीर, शुभम्, मुलायम, आशू, दीपक, गणेश, लखन जयसवाल, पूर्वांचल विश्वकर्मा, आफताब अहमद, दीपू, रितेश चौरसिया सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा