‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

कटेसर कला, वाराणसी। स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय, कटेसर कला (चौबेपुर) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को साकार करने के उद्देश्य से वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह (सन्नी), सचिव अनुज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह एवं प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर सभी स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका मिश्रा और डॉ. अभय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ गोद लिए गए गांव बर्थरा कला में वृक्षारोपण किया। गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर व पंचायत भवन में आम, अमरूद, कटहल, नींबू, जामुन, शीशम, सागौन आदि फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।

स्थानीय ग्रामीणों को पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि एक पेड़ लगाना सिर्फ प्रकृति नहीं, बल्कि माँ के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बर्थरा कलां द्वितीय की प्रधानाध्यापक रेनू मौर्य, महाविद्यालय की प्रवक्ता कंचन, शालू, राजेश, शाहीना सहित स्वयंसेविकाएं खुशबू, चंचल, प्रियांशी, रुपाली आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा