थाना राजातालाब पुलिस टीम नें उचक्कागिरी की घटना का किया सफल अनावरण

थाना राजातालाब पुलिस टीम नें उचक्कागिरी की घटना का किया सफल अनावरण

 

04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के नगद रुपये तथा निशानदेही पर बैग, 02 अदद बिल बाउचर व अन्य कागजात बराम द

 

 

वाराणसी– दिनांक 21.12.2023 को थाना राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत कचनार डीह बाबा मन्दिर के पास मसाला व्यवसाई के साथ उच्चागिरी के सम्बन्ध में थाना राजातालाब पर मु0अ0स0 208/2023 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के नेतृत्व में थाना राजातालाब को टीम गठित कर निर्देशित किया गया था ।

 

शासन के मंशा के अनुरूप “ऑपरेशन दृष्टि” के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश व पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में लगाये गये कैमरों की मदद से अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा निरन्तर तलाश व दबिश दी जा रही थी कि दिनांक 26.12.2023 को मुखबिर सूचना पर बीरभानपुर नहर के पास से चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त कार्तिक बालू नायडू, शिवा गायकवाड़, करन नायडू प्रभाकर व संजय रजनी नायडू को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के 6,000/- रुपये व निशानदेही पर धाकड़ बीर बाबा मन्दिर के पास से चोरी गये बैग को उसमे रखे 02 अदद बिल बाउचर व अन्य कागजात को बरामद किया गया ।

 

उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त शिवा गायकवाड़ ने बताया कि वह लोग अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु गिरोह बनाकर घूम घूम कर रेकी करके चोरी, टप्पेबाजी व छिनैती करते है ।

 

वह चारो मिलकर कई दिनों से राजातालाब के मसाला व्यापारी की रेकी कर रहे थे कि दिनांक 21/12/2023 को उसके गोदाम के बगल में बाइक में रखे झोले को चुरा लिये तथा उनमें रखे 12,000/- रुपये चारो लोग मिल कर आपस में बांट लिये और झोले को हाइवे के किनारे छुपा दिये। मिले रुपयों को हम लोग खाने पीने में खर्च कर दिये। शेष बचे 6,000/- रुपये जो आप हम लोगों से बरामद किये हैं।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रविकान्त चौहान,उ0नि0 प्रदीप कुमार पाण्डेय,कां0 चंचल सिंह, थाना राजातालाब,कां0 लालजीत सरोज,कां0 चालक सर्वजीत यादव, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की राह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    एसीपी प्रतीक कुमार को भावभीनी विदाई, पुलिस अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल

    बनारस किला में आयोजित समारोह में डीसीपी नीतू कादयान ने कहा- कानून व्यवस्था और जनविश्वास मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास