भदोही में ‘जुगनू राइटर बुक’ सेवा का भव्य शुभारंभ

भदोही में ‘जुगनू राइटर बुक’ सेवा का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जिले में परिवहन सुविधा को नया आयाम देने के उद्देश्य से ‘जुगनू राइटर बुक’ सेवा का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र, वाराणसी के डॉ. विपिन कुमार पाठक रहे। आयोजन डॉ. ए.के. पाठक के सानिध्य में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में बताया गया कि भदोही जिले में अब तक लगभग 300 वाहन—टैक्सी, कैब, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और बाइक—इस सिस्टम के अंतर्गत काम करेंगे। यह सेवा जिले के लोगों को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। आयोजकों ने इसे भदोही के लिए बड़ी सौगात बताया।

 

उद्घाटन समारोह में जिले के कई गणमान्य और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितियों में पुष्पेंद्र पाठक, पुष्कर पाठक, प्रदीप कुमार उपाध्याय, विकास कुमार उपाध्याय, अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय, अजय कुमार शुक्ला सहित कैब संचालक, वाहन मालिक और कंपनी प्रतिनिधि शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों को जलपान कराया गया और शहर में प्रचार-प्रसार हेतु वाहन रैली निकाली गई। इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार पाठक के साथ एक संक्षिप्त बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें सेवा के संचालन और विस्तार पर चर्चा हुई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा