आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर हादसे के घायलों को मिलेगी 50 हजार की सहायता

आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर हादसे के घायलों को मिलेगी 50 हजार की सहायता

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के संकठा माता मंदिर के पास स्थित आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार रात आरती के दौरान लगी आग में झुलसे 9 घायलों से रविवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

डॉ. तिवारी सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके इलाज में कोई कमी न रहे। मौके से ही जिलाधिकारी को फोन कर सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा।

बताया गया कि हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे श्रृंगार और पूजन के दौरान रूई में आग लगने से हुआ। लपटें दीपदान से भड़कीं, जिससे 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता भी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम