बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए चल रहा अभियान

चार बाढ़ चौकियों पर आठ चिकित्सकीय दल तैनात, घर-घर बांटी जा रही क्लोरिन गोलियां

 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। नोडल अधिकारियों के माध्यम से निरोधात्मक कार्यों का अनुश्रवण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि टीमों द्वारा फीवर ट्रैकिंग, स्रोत विनष्टिकरण और घर-घर क्लोरिन गोली का वितरण किया जा रहा है।

 

रविवार को कुल 10 मेडिकल कैंप लगाए गए। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की लाइन लिस्ट बनाई। अब तक 1017 बुखार के मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से किसी में भी मलेरिया या डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। रविवार को ही 167 मरीजों की मलेरिया व डेंगू जांच की गई। अब तक 48,808 क्लोरिन गोलियां वितरित की जा चुकी हैं।

 

वर्तमान में चार बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं, जहां दो शिफ्ट में आठ चिकित्सकीय दल तैनात हैं। इन चौकियों पर अब तक 2234 मरीजों का उपचार किया गया है, जिनमें 157 दस्त और 262 चर्म रोग के मरीज शामिल हैं। 1700 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए गए हैं।

 

शहरी क्षेत्रों के हॉटस्पॉट इलाकों में डुडा के शहरी आजीविका केंद्र से 45 दैनिक ब्रीडिंग चेकर्स तैनात किए गए हैं। उन्होंने 956 घरों की जांच कर 1123 मच्छर प्रजनन स्रोतों को नष्ट किया। नगर निगम के सहयोग से ब्लीचिंग और एंटी-लार्वा स्प्रे का कार्य भी जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी