लंका में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल, साथी फरार

लंका में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल, साथी फरार

 

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के लोटूबीर के पास मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस की टीम हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो दोनों भागने लगे। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

 

घायल बदमाश की पहचान भभुआ, बिहार निवासी विकास पटेल के रूप में हुई है। वह पिछले पखवाड़े में वाराणसी में चेन स्नैचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 

फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। सूचना मिलने पर डीसीपी क्राइम सरवणन टी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस