बाल वाटिका केंद्रों पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

मुख्य अतिथि रहे विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार, सीडीपीओ व बीईओ भी रहे उपस्थित

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। शासन के निर्देश पर चोलापुर ब्लॉक के चारों बाल वाटिका केंद्रों पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन पहाड़पुर ग्राम पंचायत अंतर्गत दानगंज द्वितीय विद्यालय स्थित बाल वाटिका केंद्र पर हुआ।

समारोह का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सीडीपीओ अंजू चौरसिया और खंड शिक्षा अधिकारी (चोलापुर) नागेंद्र सरोज ने भी सहभागिता निभाई।

झंडा रोहण के बाद अतिथियों ने बाल वाटिका के लिए नव निर्मित कक्ष का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दीप प्रज्वलन हुआ। इसके उपरांत आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्न प्राशन और गोद भराई की रस्में संपन्न हुईं।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में बीईओ नागेंद्र सरोज ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बाल वाटिका की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर एआरपी अरविंद दीक्षित, पीएलसी भारतीश मिश्र, शिक्षक जितेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, ज्योति गुप्ता, नीतू सिंह समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा