मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन पर फहराया तिरंगा, 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन पर फहराया तिरंगा, 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

 

लखनऊ। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को विधान भवन के सामने भव्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को दोहराया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ स्वच्छंदता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्यों और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का महापर्व है। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य, स्वदेशी मॉडल की ताकत और उत्तर प्रदेश की प्रगति का उल्लेख करते हुए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया।

 

सीएम योगी ने महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित ज्ञात-अज्ञात शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले जवानों का आभार व्यक्त किया।

 

हाल ही में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के शौर्य और स्वदेशी हथियारों की क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल और स्वदेशी ड्रोन ने वैश्विक स्तर पर भारत की सामर्थ्य का लोहा मनवाया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा