मिर्जापुर : विख्यात विंध्याचल मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

मिर्जापुर : विख्यात विंध्याचल मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

 

मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 21-22 सितंबर की मध्यरात्रि से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस विख्यात मेले में लाखों श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आते हैं।

 

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

डीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि विंध्याचल मार्ग पर कहीं भी गड्ढा न रह जाए। समय से मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं। जल निगम को आदेश दिया गया कि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रहे। ओवरहेड टैंक, हैंडपंप और कनेक्शनों की जांच कर मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

नगर पालिका परिषद को मेला क्षेत्र में पेयजल टैंकर, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, नालों की सफाई, अस्थायी शौचालय, बैरिकेटिंग, महिलाओं के कपड़े बदलने हेतु टेंट, ध्वनि विस्तारक यंत्र और खोया-पाया केंद्र जैसी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

नगर मजिस्ट्रेट व सचिव विंध्य विकास परिषद को तीनों मंदिर परिसरों में अस्थायी विद्युत सजावट, रंगाई-पुताई और जनरेटर की व्यवस्था करने को कहा गया। रेलवे अधिकारियों को स्टेशन व परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रैन बसेरा और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जिम्मेदारी दी गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी को पूरे मेला क्षेत्र में दवाओं के शिविर, एम्बुलेंस, चिकित्सकों की उपलब्धता और फॉगिंग कराने के निर्देश मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग को दुकानों से नमूने लेने और मिलावटखोरी पर रोक लगाने को कहा गया। वहीं अग्निशमन, पुलिस और रोडवेज विभाग को भी अपनी-अपनी तैयारियां पूरी करने का आदेश दिया गया।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, एएसपी नक्सल ओम प्रकाश सिंह, एडीएम अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक व गुंजन मिश्रा भी बैठक में शामिल हुए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड