रितेश पांडे और मधु शर्मा का भोजपुरी गाना ‘पतरे कमरिया हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

रितेश पांडे और मधु शर्मा का भोजपुरी गाना ‘पतरे कमरिया हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

 

 

वाराणसी– भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार रितेश पांडे और मधु शर्मा के बीच हुई ‘तू तू मैं मैं’ की चर्चा जोरों पर है और इसकी तारीफ भी खूब की जा रही है। अब सोचने वाली बात यह है कि अगर किसी के बीच तू तो मैं मैं होती है तो उसकी चर्चा होना तो लाजमी बात है, लेकिन तारीफ होना… क्या यह बात हजम होती है? जी नहीं!

 

तो हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ की, जिसमें नायक रितेश पांडे हैं और नायिका मधु शर्मा हैं। इस फ़िल्म में जहाँ उनकी लाजवाब केमेस्ट्री है, वहीं इस फिल्म का एक बहुत ही प्यारा रोमांटिक सॉन्ग ‘पतली कमरिया हो’ रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो सॉन्ग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

 

इस गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने को रितेश पांडे और अल्का झा ने रोमांटिक अंदाज में गाया है। इसके वीडियो में रितेश पांडे और मधु शर्मा के डांस मूमेंट और रोमांटिक केमेस्ट्री देखते ही बन रहा है। इस सॉन्ग को बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है।

 

गाने में रितेश बैगनी ब्लेजर और ब्लू जींस पहने हुए हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, पिंक फ्लोरल साड़ी में मधु शर्मा बिजली गिरा रही हैं। बहुत ही मनोरम गार्डेन व वादियों में गाना गाते रितेश पांडे मधु शर्मा से कहते हैं कि ‘कारी कारी अंखिया में करियइ कजरवा, ओठ लागे मध के गगरिया हो… तो जवाब में मधु शर्मा कहती हैं कि ‘पतरे पातर पिया धरी न पजरिया पतरे कमरिया हो…’इस गाने में दोनों स्टार ने मनमोहक डांस मूमेंट करके सबका मन मोह रहे हैं।

 

उनकी केमेस्ट्री बहुत ही शानदार लग रही है। इस गाने का लोकेशन बहुत ही हरा-भरा व रंगीन है। यह सांग देखने व सुनने बहुत ही अच्छा लग रहा है। इस गाने का प्रचारक ब्रजेश मेहर और रामचन्द्र यादव हैं। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में रितेश पांडे और सिंगर अलका झा ने गाया है। इस गीत को लिखा है सुमित सिंह चंद्रवंशी ने, जिसे संगीत दिया है संगीतकार छोटे बाबा ने।

 

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ का ट्रेलर पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है, जिसे भोजपुरी दर्शको ने काफी पसंद किया है। तू तू मैं मैं एक भोजपुरी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में रितेश पांडे, विक्रांत सिंह, यामिनी सिंह, मधु शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

 

इस फिल्म के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे, समीर आफताब, अविनाश रोहरा, वेंकट महेश हैं। निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी हैं। इस फ़िल्म का म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम