मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव को ब्रह्मराष्ट्र एकम ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव को ब्रह्मराष्ट्र एकम ने किया सम्मानित

वाराणसी। देहरादून के वरिष्ठ आईएएस, गढ़वाल आयुक्त और मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव विनय शंकर पांडेय से पिछले सप्ताह मुलाकात कर ब्रह्मराष्ट्र एकम के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री उपेंद्र मिश्र ने उन्हें ब्रह्मराष्ट्र एकम के तरफ से शॉल पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

साथ ही आगामी फरवरी माह 2024 में संस्था के तरफ से आयोजित होने वाले राम पग यात्रा के लिए निमंत्रित किया। इस अवसर पर उपेंद्र मिश्र बाबा विश्वनाथ का महाप्रसाद लेकर गए थे जिसे देते हुए उन्होंने महादेव नीलकंठ से आयुक्त वी एस पाण्डेय के सदैव कुशलता की कामना की।

मिडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने मिडिया को बताया कि आगामी वर्ष के फरवरी माह में राम मंदिर उद्घाटन के बाद वाराणसी की सनातनी संस्था ब्रह्मराष्ट्र एकम राम पग यात्रा का आयोजन करने जा रहीं जिसमें 45 दिन की पग यात्रा दो देशो में से कुल दस राज्य के 25 जिलों से होते हुए लगभग पंद्रह सौ किमी दूरी तय करेंगी जिस संदर्भ में ब्रह्मराष्ट्र एकम के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री उपेंद्र मिश्र उत्तराखंड के दौरे पर गणमान्यो से मुलाक़ात कर उन्हें यात्रा सहयोग के लिए आमंत्रित कर रहें।

इससे पूर्व उपेंद्र मिश्र द्वारा योग गुरु बाबा रामदेव, आयुर्वेद विशेषग्य आचार्य बालकृष्ण, पूर्व आईएएस अधिकारी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष भारतीय शिक्षा बोर्ड एम.के सिंह को अंग वस्त्रम एवं बाबा विश्वनाथ का प्रसाद तथा राम पग यात्रा के लिए आमंत्रित किया जा चूका है। इन सबके साथ सनातन धर्म पर विस्तार से चर्चा हुआ।

इस कार्य के लिए संगठन की ओर से, संगठन संरक्षक दिवाकर द्विवेदी गुरु जी एवं संगठन संस्थापक अध्यक्ष डॉ सचिन मिश्र द्वारा उपेंद्र मिश्र को बधाई प्रेषित की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम