समाज में अपराध रोकथाम में पत्रकार व अधिवक्ताओं की अहम भूमिका : कुमार सौरभ

समाज में अपराध रोकथाम में पत्रकार व अधिवक्ताओं की अहम भूमिका : कुमार सौरभ

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील मुख्यालय के गंगा पैलेस में रविवार को अधिवक्ता, पत्रकार व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का विषय “सामाजिक एवं भूमि संबंधी विवादों में अधिवक्ता, पत्रकार व प्रशासन की भूमिका” रखा गया था।

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने कहा कि भूमि विवाद आज समाज की सबसे बड़ी समस्या बन चुके हैं। छोटे-छोटे जमीनी झगड़े ही समय रहते न सुलझने पर गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं और पत्रकारों को चाहिए कि वे ऐसे मामलों की समय रहते सूचना प्रशासन तक पहुँचाएँ, जिससे विवाद बढ़ने से पहले ही निपटाया जा सके। उन्होंने जोर दिया कि समाज का हर वर्ग अपराध और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ा हो, भले ही सामने वाला कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता दिनेश चंद्र ने कहा कि सामाजिक अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शशि मोहन सिंह ‘छेम’ ने कहा कि समाज में सही और गलत को पहचानने और उस पर स्पष्ट रूप से अपनी राय रखने की क्षमता विकसित करनी होगी। तभी अपराधों की रोकथाम संभव है।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विनय प्रिय पांडे ने किया। आगंतुकों का स्वागत जौनपुर पत्रकार संघ मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता व पत्रकार मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से शरद कुमार सिंह, मनोज तिवारी, करुणाकर द्विवेदी, सतीश द्विवेदी, डॉ. सुनील पांडे, आनंद सिंह, संजय सिंह, विभाष यादव, प्रदीप दुबे, दिवाकर तिवारी, रमन यादव, विवेक चौरसिया, विवेक गुप्ता, राहुल मौर्य, अनिल कुमार, इंद्रेश तिवारी, सौरभ सिंह, रवि मिश्रा, सूर्य प्रकाश मौर्य, रंजीत राय, आकाश मिश्रा, सुनील पटेल, धर्मेंद्र गिरी, गोली दुबे, शोहरत अली, लवकुश, मिथुन, सैफ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा