विशेष स्वच्छता अभियान में गाँवों की सफाई तेज
बड़ागाँव (वाराणसी)। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर बड़ागाँव विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सफाई कर्मियों की टीम क्लस्टरवार गाँवों में साफ-सफाई का कार्य कर रही है।
गुरुवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील सिंह ने ग्राम पंचायत विश्वनाथपुर में चल रहे सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
अभियान की निगरानी के लिए 16 ग्राम पंचायत अधिकारियों/सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी हिमांशु चौबे एवं सफाईकर्मी मौजूद रहे।




