बरेका के आशीष यादव भारतीय रेल अंडर-23 क्रिकेट टीम के चयनकर्ता बने

बरेका के आशीष यादव भारतीय रेल अंडर-23 क्रिकेट टीम के चयनकर्ता बने

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कार्यालय अधीक्षक और वरिष्ठ क्रिकेटर आशीष यादव ने खेल जगत में एक और उपलब्धि हासिल की है। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, नई दिल्ली ने उन्हें भारतीय रेल अंडर-23 क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया है। यह चयन शिविर 21 से 28 अगस्त तक विशाखापट्टनम में आयोजित होगा।

आशीष यादव ने 2006 से 2010 तक उत्तर प्रदेश और 2010 से 2019 तक भारतीय रेल की ओर से रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। वे राष्ट्रीय स्तर के ऑलराउंडर रहे हैं और तीनों फॉर्मेट में 117 मैच खेल चुके हैं। रणजी, विजय हजारे, सैयद मुश्ताक अली, दुलीप, देवधर, विज्जी ट्रॉफी और इंडियन यूनिवर्सिटी जैसे बड़े टूर्नामेंटों में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आशीष यादव की इस उपलब्धि पर बरेका परिवार और वाराणसीवासियों में खुशी की लहर है। उनकी लगन और समर्पण को सभी ने युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। इस अवसर पर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह, खेल संघ बरेका के अध्यक्ष एस.के. श्रीवास्तव, जनरल सेक्रेटरी सुनील कुमार, क्रिकेट सेक्रेटरी एस.के. सिंह व वरिष्ठ खेल अधिकारी बहादुर प्रसाद समेत कई खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।

आशीष यादव क्रिकेट कोचिंग में भी सक्रिय हैं। वे बीसीसीआई से हाइब्रिड लेवल-1 कोच सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं। चयनकर्ता बनने पर उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मेरा प्रयास रहेगा कि रेलवे की युवा प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा