जमीन विवाद से आहत बुजुर्ग ने तहसील परिसर में लगाई आग

50 फीसदी तक झुलसे, जिला अस्पताल रेफर

वाराणसी (राजातालाब)। तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बुजुर्ग ने सबके सामने खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियों और वकीलों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह करीब 50 फीसदी तक झुलस चुका था।

बताया जा रहा है कि ग्राम जोगापुर निवासी वशिष्ठ नारायण जमीन के मामले में केस हारने से आहत था। इसी वजह से वह पेट्रोल की बोतल बैग में लेकर तहसील पहुंचा। कुछ देर बाद उसने सबके सामने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। अचानक लपटों में घिरे बुजुर्ग को देख परिसर में भगदड़ मच गई।

वकीलों और पुलिसकर्मियों ने कपड़े और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को पहले सीएचसी राजातालाब और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

झुलसने के बाद बुजुर्ग ने कहा, “कहीं ठिकाना नहीं है, हमें न्याय नहीं मिला। हमें मारते रहे, लेकिन प्रशासन कुछ नहीं करता। क्या जान देने के बाद ही कार्रवाई होगी?”

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि विवादित भूमि आराजी नंबर 529, रकबा 0.036 हेक्टेयर पर वशिष्ठ नारायण का अवैध कब्जा पाया गया था। इस मामले में उप्र. राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत वाद दायर कर सुनवाई का पूरा अवसर दिया गया। 17 मई को बेदखली का आदेश पारित किया गया था। घटना के बाद तहसील परिसर में देर तक दहशत और चर्चा का माहौल बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा