नौका संचालन बंद, नाविक समाज भुखमरी के कगार पर

दशाश्वमेध घाट पर बैठक, प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध

वाराणसी। गंगा घाटों पर नौका संचालन बंद होने से नाविक समाज की रोजी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा निषादराज सेवा न्यास की ओर से नाविक समाज की बैठक आयोजित हुई। इसमें सैकड़ों नाविकों ने प्रशासनिक रवैये के खिलाफ विरोध जताया और नाव संचालन की अनुमति जल्द देने की मांग की।

नाविकों ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने नाव संचालन और नाव से गंगा आरती दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। 42 दिन बीतने के बाद भी आदेश बहाल नहीं किया गया। इससे हजारों नाविक परिवार भुखमरी की कगार पर हैं और उधार लेकर जीवन यापन करने को मजबूर हो गए हैं।

बैठक में अध्यक्ष प्रमोद माझी और संगठन मंत्री शंभू साहनी सहित कई वक्ताओं ने पीड़ा व्यक्त की। शंभू साहनी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने निषाद समाज की नावों पर पाबंदी लगा रखी है, जबकि बड़े पूंजीपतियों के क्रूज और नावों को खुली छूट है। उन्होंने कहा, “निषाद समाज के अस्तित्व पर ही संकट आ गया है। बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और परिवार का भरण-पोषण असंभव हो गया है।”

नाविक समाज ने सामूहिक रूप से प्रशासन से गुहार लगाई कि तुरंत नौका संचालन की अनुमति दी जाए, ताकि उनका जीवन पटरी पर लौट सके। उन्होंने कहा कि वे गंगा की सेवा और पर्यटकों की सुविधा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, लेकिन लंबे समय से लगा प्रतिबंध उनके अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है। वहीं बैठक में राकेश साहनी, पप्पू साहनी, महेंद्र साहनी, सुनील साहनी, सागर साहनी, विकास सनी, दिनेश साहनी समेत बड़ी संख्या में नाविक शामिल हुए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम