रोहनिया में 37 विकास कार्यों का शिलान्यास

7.5 करोड़ की लागत से वार्डों में बदलेगी तस्वीर

वाराणसी (रोहनिया)। क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए मंगलवार को चितईपुर पंचकोसी मार्ग स्थित एक लान में 37 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। विधायक डॉ. सुनील पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से परियोजनाओं की नींव रखी।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि रोहनिया विधानसभा के करीब 10 वार्डों में 48 स्थानों पर विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें से 37 कार्यों की शुरुआत एक सप्ताह के भीतर कर दी जाएगी। लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले ये कार्य जनता को समर्पित होंगे। अफसरों को उन्होंने निर्देश दिया कि काम गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे हों।

डॉ. पटेल ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना और विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में और योजनाएं जनता तक पहुंचाई जाएंगी। जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि रोहनिया विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि जनता और पार्टी विकास कार्यों को लेकर उत्साहित है।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विधायक और जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सुसुवाही पार्षद गुड्डू पटेल, सीर गोवर्धनपुर पार्षद प्रतिनिधि श्रीराम सिंह उर्फ कल्लू पहलवान, अभय सिंह, राजेंद्र पटेल, अमित सिंह पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा