विश्व हिंदू महासंघ ने श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा निकाली- डॉ. गीता रानी

विश्व हिंदू महासंघ ने श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा निकाली- डॉ. गीता रानी

वाराणसी। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा रविवार को एक शोभायात्रा मलदहिया से निकाली गई। शोभायात्रा में आगे-आगे स्कूल के स्काउट गाइड बैंड-बाजे के साथ चल रहे थे। सभी के हाथों में केसरिया ध्वज था जैसे प्रभु श्रीराम का आज ही अभिषेक होने जा रहा है।

राम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, भारत की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा की वापसी है। महासंघ द्वारा इसका श्रीगणेश काशी में शोभायात्रा से किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि अयोध्या में राम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, आततायियों द्वारा क्षतिग्रस्त किये गए मान बिंदुओं को महिमा मंडित करने तथा भारत को हिंदूराष्ट्र बनाने की आधारशिला है।

डॉक्टर गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष ( मातृ शक्ति) ने बताया कि आज की शोभायात्रा श्री राम जन्म भूमि मंदिर अयोध्या को समर्पित है हमारे भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी करीब 550 साल बाद पुन अपने जन्मभूमि स्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। शोभायात्रा के संयोजक तथा काशी के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का दिन सनातन संस्कृति के स्वाभिमान, पौरुष व पराक्रम का दिन होगा।

शोभायात्रा लहुराबीर, चेतगंज, बेनियाबाग, नयी सड़क, गिरजाघर चौराहे से होती हुई राजेंद्र प्रसाद घाट पर पहुंची। वहां पर शीतला माता, प्रभु श्रीराम व गंगा-आरती संग संपन्न हुई। शोभायात्रा में डमरू दल, पंजाबी ढोल-नगाड़ा, डीजे के साथ प्रभु श्रीराम, काशी विश्वनाथ, संकट मोचन, गुरु गोरखनाथ, पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के कट आउट शोभा बढ़ा रहे थे। प्रयागराज से पधारे जितेंद्र निषाद बजरंगी, हनुमान की जीवंत भूमिका में शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नील कलम श्रीवास्तव, रुद्र कुमार पाठक, जयशंकर केसरी, अमृता श्रीवास्तव, गीता, रीता, आशा, अनुराधा, सुषमा, तपेश्वर चौधरी, गंगाशर्मा कौशिक, मनोज प्रजापति, संजय पांडे, दिग्विजय सिंह राना, दिग्विजय किशोर शाही, अखिलेश सिंह, प्रेमनाथ दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा