स्कूल की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

स्कूल की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के ग्रामसभा खरीहांडा में निर्माणाधीन कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर कब्जे का विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि त्रिपाठ गांव के निहोरी चौहान ने विद्यालय एवं गांव समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन सरकारी विद्यालय के लिए आरक्षित है और उस पर केवल स्कूल का निर्माण ही होना चाहिए। इसी को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही।

 

मौके पर पहुंचे युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक अधिवक्ता शैलेंद्र कवि ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जमीन की सही पैमाइश करवा कर विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक वे स्कूल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेंगे।

 

प्रदर्शन में मास्टर देवशरण राम, मास्टर शिवनाथ यादव, मास्टर राजनाथ राम, अंशु राम, रामलाल राम, मुराहू राम, सुरेश राम, लालू राम, रामजन्म दुबे, राजनरायन दुबे, विभूति नारायण तिवारी, अनिल तिवारी, आनंद दुबे, रमेश दुबे, कमल दुबे, सुराहू राम, दिनेश दुबे, शिवा दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान