चंदौली : 2.21 करोड़ की लागत से बन रही तीन सड़कें, 50 गांवों को मिलेगा लाभ

चंदौली : 2.21 करोड़ की लागत से बन रही तीन सड़कें, 50 गांवों को मिलेगा लाभ

 

चंदौली। जिले में ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण की रफ्तार तेज कर दी है। करीब 2.21 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने पर लगभग 50 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

 

निर्माणाधीन सड़कों में खोर–कादिराबाद पुल से कटशिलवा मार्ग, कादिराबाद–नौरंगाबाद मार्ग और कटशिलवा से इनायतपुर सरहद मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर से बढ़ाकर पौने चार मीटर की जा रही है।

 

करीब पांच किलोमीटर लंबे इन मार्गों के बनने से सकलडीहा, धानापुर और बरहनी ब्लॉकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सबसे ज्यादा फायदा धानापुर ब्लॉक के ग्रामीणों को मिलेगा। वर्तमान में उन्हें तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए इनायतपुर होकर सात–आठ किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। नई सड़क बनने के बाद यह दूरी आधी रह जाएगी।

 

स्थानीय लोग बताते हैं कि वर्ष 2003-04 में पूर्व एमएलसी स्व. उदय नारायण सिंह ‘चुलबुल सिंह’ ने इस मार्ग पर करीब 300 मीटर पिच रोड बनवाया था। इसके बाद 2013-14 में एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने खोर–डुहिया पुल तक 800 मीटर खड़ंजा डलवाया था। लेकिन समय के साथ सड़कें जर्जर हो चुकी थीं। अब पीडब्ल्यूडी की ओर से हो रहा निर्माण ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा