सीडीओ ने जानी विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत

बड़ागांव ब्लॉक में ग्राम प्रधानों संग की बैठक

वाराणसी।मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल ने सोमवार को विकास खंड बड़ागांव सभागार में ग्राम प्रधानों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन किया।

सीडीओ ने विद्यालयों में कक्षाओं की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण, अपात्र अंत्योदय कार्डधारकों का राशन कार्ड निरस्तीकरण, बिजली, सड़क, जल जीवन मिशन, ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था, आर.आर.सी. सेंटर संचालन तथा वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए स्पॉन्सरशिप योजना, टीवी मुक्त पंचायत, फैमिली आईडी, फार्मर आईडी और पीएम सूर्य घर योजना से वंचित परिवारों को लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में उपायुक्त स्व–रोजगार पवन सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार देवेंद्र कुमार ओझा, सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी राकेश यादव, खंड विकास अधिकारी बड़ागांव उमेश कुमार कौशल समेत ब्लॉक एवं तहसील स्तर के अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, सचिव और सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा