महिला महाविद्यालय में तीज महोत्सव, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरी कल
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय, कटेसर कलां (चौबेपुर) में सोमवार को तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मेहंदी प्रतियोगिता में एनएसएस की 15 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रिया मिश्रा ने प्रथम, खुशबू प्रजापति ने द्वितीय और निष्ठा भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह, एसएसआई पब्लिक स्कूल की निदेशिका माधवी लता सिंह और जया सिंह ने प्रमाणपत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका मिश्रा, प्रवक्ता तूलिका, शालू, कंचन, गरिमा और खुशबू सहित समस्त स्वयंसेविकाओं का विशेष योगदान रहा।





