अरवल में सुभासपा की महिला अधिकार महारैली

ओमप्रकाश राजभर बोले – बिहार में बदलाव तय, विधानसभा में दर्जन भर विधायक होंगे हमारी पार्टी के

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

अरवल। जनपद अरवल में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से महिला अधिकार महारैली का आयोजन किया गया। रैली में उमड़े अभूतपूर्व जनसैलाब ने यह संकेत दे दिया कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है और आगामी विधानसभा चुनाव में सुभासपा मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकती है।

 

रैली में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर शामिल हुए। दोनों नेताओं ने अपने प्रखर संबोधन से कार्यकर्ताओं व उपस्थित जनमानस में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया।

 

अपने संबोधन में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार की जनता अब ठान चुकी है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दर्जन से अधिक विधायक सुभासपा के होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सदैव वंचित, शोषित और पिछड़े समाज की आवाज बुलंद की है और आगे भी उनके हक व अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी।

 

वहीं, डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा की राजनीति व्यक्ति-पूजा नहीं बल्कि विचारों की राजनीति है। आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी समाज के बड़े तबके को उसका हक और सम्मान नहीं मिल सका है। बिहार की जनता अब छलावे की राजनीति से ऊब चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है।

 

कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब से यह स्पष्ट हो गया कि बिहार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और जनता इसे सच्चे विकल्प के रूप में देख रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन