व्यवसाय विकास में वाराणसी विकास प्राधिकरण संग साझेदारी करेगा इंडिया पोस्ट : कर्नल विनोद

व्यवसाय विकास में वाराणसी विकास प्राधिकरण संग साझेदारी करेगा इंडिया पोस्ट : कर्नल विनोद

वाराणसी। पीएमजी वाराणसी कर्नल विनोद ने सोमवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन पुलकित गर्ग से मुलाकात की। बैठक में इंडिया पोस्ट के प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब के लिए स्थान तय करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

ज्ञात हो कि प्राधिकरण बाबतपुर हवाई अड्डे से करीब 15 किलोमीटर दूर मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर और वेयरहाउस सुविधा का विस्तार करने की योजना बना रहा है। इसी क्रम में डाक विभाग क्षेत्रीय उत्पादों के विपणन और अन्य राज्यों तक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपना लॉजिस्टिक नेटवर्क मजबूत करेगा।

कर्नल विनोद ने कहा कि ई-कॉमर्स और ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने से पार्सल डिलीवरी की मांग तेजी से बढ़ रही है। प्रस्तावित हब में न केवल स्थानीय उत्पादों बल्कि अन्य राज्यों से आने वाले पार्सल और मेल की सॉर्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” (ODOP) के तहत वाराणसी के गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी के खिलौने, भदोही-औराई के कालीन, गाजीपुर की जूट वाल हैंगिंग, बलिया की बिंदी और जौनपुर की ऊनी दरी जैसे उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा।

बैठक में कर्नल विनोद ने प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष सुविधा कैंप आयोजित करने की भी घोषणा की। इस कैंप में आधार संशोधन, डाक बचत खाता, डाक जीवन बीमा और सुकन्या समृद्धि योजना सहित डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा