आशियाना लॉन में हुई बैठक, सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी का ऐलान
वाराणसी। काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को आशियाना लॉन में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पंकज सिंह को एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
घोषणा के बाद पंकज सिंह ने व्यापार मंडल से जुड़े सभी सदस्यों और व्यापारियों का आभार जताते हुए संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
बैठक में संरक्षक के रूप में डॉ. ए.पी. सिंह, अजय पटेल और राजेश श्रीवास्तव को चुना गया। वहीं राजेश वर्मा और बबलू को प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। संयोजक शरद वर्मा तथा सह संयोजक संजय वर्मा और राधेश्याम गोंड बनाए गए।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर दीपू कश्यप व अभिषेक उपाध्याय, महिला उपाध्यक्ष के रूप में निशा सिंह व नीरा गोंड, जबकि महामंत्री पद पर आनंद जायसवाल (संगठन) और करण यादव (प्रशासन) को चुना गया।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर ओमवीर सिंह, उपकोषाध्यक्ष पर सुनील खेतान, विधिक सलाहकार के रूप में रणजीत सिंह व पवन सिंह, मीडिया प्रभारी अमित वर्मा और प्रचार-प्रसार मंत्री राज पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में बड़ी संख्या में मंत्री, संगठन मंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। संगठन का कहना है कि नई टीम व्यापारी हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करेगी।





